फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   8 house burn in fire

आग से आठ मजदूरों के घर खाक

Thu, 22 Jan 2015 11:25 PM IST
हजारा।
हजारा। Updated Thu, 22 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
8 house burn in fire

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव कबीरगंज में बुधवार की देर शाम अचानक लगी आग से आठ मजदूरों के घर जलकर राख हो गए। आग से झुलस कर एक कुत्ते की भी मौत हो गई। इस अग्निकांड में नगदी समेत दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
कबीरगंज के मजरा अखंड फार्म में बुधवार की देर शाम करीब सात बजे पप्पू के घर आग तापते समय उड़ी चिंगारी से आग लग गई। जब तक घर वाले कुछ समझ पाते और शोर शराबा करते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने गुरपद, रंग बहादुर, रमेश, गोपाल, कर्मवीर, विक्रम समेत आठ मजदूरों के झालों को अपने आगोश में ले लिया। इससे वहां चीख पुखार मच गई। इस अग्निकांड में गुरपद के घर रखे पांच हजार रुपये, सौर ऊर्जा प्लेट, बैट्रा, साइकिल व उज्जवल सरकार के भी पौने पांच हजार रुपये, चारपाई, अनाज, बक्सा के अलावा सभी घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान ने अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


पीठ पर बच्चे को बांध कर निकली
हजारा। घर में लगी आग के दौरान उर्मिला देवी अपने छह महीने के बच्चे के साथ घिर गई। उसने हिम्मत जुटाई और बच्चे को कपड़े से अपनी पीठ पर बांध लिया और टटिया तोड़ कर भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed