{"_id":"5b561ef74f1c1b42748b67b1","slug":"71532370679-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में छापेमारी के दौरान तीन बोरी कटरूआ बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में छापेमारी के दौरान तीन बोरी कटरूआ बरामद
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23पीबीटीपी-21
छापेमारी के दौरान तीन बोरी कटरूआ बरामद
गैस चौराहे का मामला, तहसीलदार ने वन विभाग की टीम के साथ की छापेमारी
बरमाद कटरुआ देवहा नदी में किए नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। वन विभाग की सख्ती के बाद भी कटरूआ के फूल की बिक्री करने वाले बाज नहीं आ रहे। शहर से लेकर देहात तक कटरुआ की बिक्री हो रही है। सोमवार को भी शहर के गैस चौराहे से टीम ने तीन बोरी कटरुआ बरामद किए। जिसे नष्ट कर दिया गया है।
सोमवार सुबह सदर तहसीलदार के नेतृत्व मेें छापेमारी अभियान में वन विभाग की टीम ने शहर के गैस चौराहे से तीन बोरी कटरुआ के फूल बरामद किए हैं। टीम ने बरामद किये गए तीन बोरी कटरूआ को देवहा नदी पर ले जाकर नष्ट करा दिया। बरसात नजदीक आते ही टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जंगल में मानसून गश्त तेज कर दी थी। बरसात के समय जंगल में उगने वाले मौसमी फल कटरूआ को लेकर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने काफी सर्तकता बढ़ा दी थी। पिछले दिनों डिप्टी डायरेक्टर आर्दश कुमार ने नोटिस भी जारी कर लोगों को सर्तक किया था। इसके लिए बकायदा जिले के सभी मुख्य चौराहों, सरकारी भवन सहित सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस को चस्पा भी कराया गया लेकिन कटरुआ की बिक्री करने वाले बाज आते नहीं दिख रहे हैं। पिछले दिनों भी स्टेशन चौराहे से तीन लोगों को कटरुआ बेचते हुए पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों से जुर्माना वसूलने के बाद उनको चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया था।
निगरानी में लगा टाइगर रिजर्व प्रशासन
बरसात शुरु होते ही शहर में चोरी छिपे कटरूआ की बिक्री होने की जानकारी के बाद से वन विभाग सर्तकता बरत रहा है। लगातार कटरुआ की ब्रिकी करने की मिल रही सूचना पर अब अधिकारियों ने भी मंथन शुरू कर दिया है। वनकर्मियों की टीम ने रात्रि में भी मंडी परिसर में नजर रखना शुरु कर दी है। रविवार रात को भी वनकर्मी वहा मौजूद रहे, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हो सकी। कटरूआ को बाहर की मंडियों से लाकर यहां बिक्री करने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
वर्जन
जंगल में कटरुआ बीनने और बाजार में बिक्री दोनों पर ही पूरी तरीके से प्रतिबंध है। जंगल में लगाए कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। शहर में बिक्री की सूचना पर छापामार कार्रवाई जारी है। जिले के अलावा देहरादून से भी कटरुआ लाकर बेचने की जानकारी मिल रही है। इसको लेकर भी कार्रवाई जारी है। सीमाओं पर बने चेकपोस्ट पर भी चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। - आदर्श कुमार, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर