फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मोबाइल चोरी करने के शक में युवक की पिटाई

मोबाइल चोरी करने के शक में युवक की पिटाई

Wed, 27 Dec 2017 06:50 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी करने के शक में युवक की पिटाई
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने भिजवाया जिला अस्पताल, मांगी तहरीर
विज्ञापन

माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई वारदात


पीलीभीत। मोबाइल चोरी के शक में माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास भीड़ ने मंगलवार रात साढ़े नौ बजे एक युवक को धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद पकड़े गए युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मेडिकल स्टोर पर कुछ युवक खड़े हुए थे। इस बीच मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी एक 20 वर्षीय युवक पैदल आता दिखाई दिया। इस पर मौजूद लोगों ने उसको मोबाइल चोरी करने का आरोपी बताते हुए धर दबोचा और पीटने लगे। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 और सुनगढ़ी पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर पकड़ा गया युवक गश खाकर गिर गया। काफी देर प्रयास करने के बाद भी न उठने पर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया। उधर, घटनास्थल अवध नगर कॉलोनी निकलने पर कोतवाली पुलिस को बुला लिया गया। रात में ही कोतवाली पुलिस ने मौजूदा युवकों से जानकारी कर कार्रवाई को तहरीर मांगी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। जिला अस्पताल से बुधवार सुबह पौने छह बजे आरोपी युवक डिस्चार्ज कराकर चला गया है। कोई शिकायत न होने पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed