फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दरोगा ने पीड़ित मजदूर को ही कर दिया मुचलका पाबंद

दरोगा ने पीड़ित मजदूर को ही कर दिया मुचलका पाबंद

Sat, 29 Jul 2017 05:26 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
दरोगा ने पीड़ित मजदूर को ही कर दिया मुचलका पाबंद
पीलीभीत। मजदूरी के रुपये को लेकर चल रहे विवाद में थाना सुनगढ़ी न्याय की गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित पर ही दरोगा ने मुचलका पाबंद कार्रवाई कर दी। उसको जेल भेजने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलने पर एसपी ने दरोगा विभागीय कार्रवाई और मजदूर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भिलईया गांव निवासी धर्मेंद्र ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसने डालचंद के खेत में मजदूरी की थी। जिसके रुपये आरोपी नहीं दे रहा है। रुपये मांगने पर आरोपी मारपीट कर धमकाने लगे। इसकी शिकायत पिछले दिनों सुनगढ़ी पुलिस से की गई। आरोप है कि दरोगा वेदपाल सिंह ने आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित पर ही मुचलका पाबंद कार्रवाई कर धमकाना शुरू कर दिया। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए मजदूर ने एसपी को अपना दुखड़ा सुनाया। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी दरोगा पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा सुनगढ़ी पुलिस को पीड़ित मजदूर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed