{"_id":"5975e16d4f1c1b4e7e8b47f8","slug":"71500897645-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की बेटी से छेड़छाड़ करते एक पकड़ा, दो भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड की बेटी से छेड़छाड़ करते एक पकड़ा, दो भागे
Updated Mon, 24 Jul 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। स्कूल से घर जा रही होमगार्ड की बेटी को गांव के एक मनचले ने दो साथियों संग रास्ते में रोक लिया। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच छात्रा के परिवारीजन मौके पर आ गए और एक आरोपी को धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
थाना क्षेत्र के निवासी एक होमगार्ड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी अमखेड़ा के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। गांव का एक मनचला पिछले कई दिनों से छात्रा को फोन कर परेशान कर रहा है। सोमवार दोपहर को छात्रा कॉलेज से घर आ रही थी। कुछ दूर पहुंचते ही आरोपी ने उसको अपने दो साथियों की मदद से रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच छात्रा के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद तीनों ने भागना शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने पीछा कर मुख्य आरोपी को धर दबोच उसकी पिटाई लगाई। जबकि दोनों साथी भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया और बरखेड़ा थाने ले आए। जहां पीड़ित होमगार्ड ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी छात्रा के गांव का एक नाबालिग है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। उसके दोनों साथियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।