फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
पीलीभीत। पौटा-करोड़ मार्ग पर केेसोपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान 42 वर्षीय द्वारिका प्रसाद की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों से कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गुर्ज गौटिया गांव निवासी द्वारिका प्रसाद पुत्र बांधूराम खेती करते थे। सोमवार शाम करीब छह बजे वह साइकिल से बरखेड़ा क्षेत्र के खजुरिया पचपेड़ा गांव निवासी अपने रिश्तेदार छोटेलाल के घर जाने को निकले। पौटा-खमरिया रोड पर केसोपुर गांव के पास पहुंचने पर उनको किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब पौने आठ बजे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और द्वारिका प्रसाद को लेकर सीएचसी बरखेड़ा आ गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। किसान की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है। मृतक के एक विवाहित बेटी और दो अविवाहित बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed