{"_id":"5c630a71bdec2273767282c3","slug":"61549994609-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा के किसान की शाहजहांपुर के हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलसंडा के किसान की शाहजहांपुर के हादसे में मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। बहनोई के घर दावत में शामिल होकर बाइक से लौट रहे बाइक सवार सिंधौरा खरगपुर गांव के किसान सुबोध मिश्रा की शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई, जबकि साथी मजदूर घायल हो गया। बंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के सिंधौरा खरगपुर गांव के निवासी 35 वर्षीय सुबोध मिश्रा पुत्र शिवकुमार खेती करते थे। सोमवार को वह शाहजहांपुर के बंडा कस्बे में बहनोई के घर आयोजित दावत में शामिल होने गए थे। उनके साथ गांव के ही रामलखन भी गए थे। रात को बाइक से दोनों लौट रहे थे। बाइक चलाते वक्त सुबोध मिश्रा ने हेलमेट लगा रखा था। इस बीच बंडा कस्बे से कुछ आगे बढ़ते ही बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुबोध की मौत हो गई, जबकि रामलखन घायल हो गए। देर रात खबर परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। आननफानन में परिवार वाले शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। सोमवार को बंडा पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पत्नी पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पांच साल का बेटा उत्कर्ष है।