फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्टार्ट करते ही पहले निकला धुआं, फिर जल उठी कार

स्टार्ट करते ही पहले निकला धुआं, फिर जल उठी कार

Thu, 24 Jan 2019 07:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 24 Jan 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
स्टार्ट करते ही पहले निकला धुआं, फिर जल उठी कार
अमरिया। दरगाह घेरा शरीफ के उर्स में आए एक जायरीन की स्कार्पियो में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख घटना स्थल पर खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू किया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
विज्ञापन

नवाबगंज (बरेली) निवासी सलीम बृहस्पतिवार सुबह परिवार के साथ दरगाह घेरा शरीफ के कुल शरीफ में आए थे। दोपहर में वापस जाने लिए परिवार वाले कार में बैठ गए। जैसे ही कार स्टार्ट की गई, उसमें धुआं निकलने लगा। इस पर उन्होंने बैटरी के तार खोलना शुरू कर दिए। इस बीच गाड़ी में आग लग गई। किसी तरह कार में बैठे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाल सुरक्षित स्थान पर ले गए। शोर पर काफी लोग जमा हो गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने भीषण रुप ले लिया। आसपास खड़े अन्य वाहनों में आग न लग जाए, इसका डर सताने लगा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल टीम कुछ ही देर में आ गई। जिसके बाद आग पर काबू किया गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। परिवार की एक महिला हादसे के बाद गश खा गई। इस पर उनको मौके से हटा दिया गया। बाद में सभी वापस चले गए। आग लगने की वजह तो नहीं पता लग सकी, लेकिन शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed