फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 22 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
dead - फोटो : amar ujala
ससुराल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर कराया था जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


पीलीभीत। गझारा गांव निवासी 25 वर्षीय शिवदयाल पुत्र ओमकार की बृहस्पतिवार रात नौ बजे के बाद ससुराल सुनगढ़ी के मुड़िया रामकिसन गांव में तबीयत बिगड़ने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है।

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गझारा निवासी शिवदयाल मजदूरी करते थे। 29 नवंबर को ससुराल सुनगढ़ी के ग्राम मुड़िया रामकिसन में आयोजित दावत में शामिल होने के बाद शिवदयाल अपनी पत्नी द्रोपदी को घर ले गए। इसके चार दिन बाद दोबारा पत्नी को उसके मायके मुड़िया रामकिसन गांव छोड़ दिया और रुद्रपुर जाने की बात कहकर चले गए। इस बीच पत्नी से मिलने के लिए वह दो बार आए। पत्नी द्रोपदी मायके में ही रह रही थी। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे आठ बजे शिवदयाल अपनी ससुराल पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर ससुराल वाले उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी आ गए और मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के दो पुत्री पांच वर्षीय वर्षा और दो वर्षीय तनु हैं। मृतक के ससुर लाखन सिंह ने बताया कि शिवदयाल जब घर आया था, नशे की हालत में लग रहा था। कुछ देर में उसको पलटी होने लगीं और तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसको जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। दोनों परिवारों के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। परिवार वालों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed