Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Two Donation Boxes Stolen from Hanuman Temple Near Police Station; Police Scan CCTV Footage

कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद: थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Wed, 04 Nov 2026 08:24 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 08:24 AM IST
सार

कोसाबाड़ी इलाके में चोरों ने पुलिस थाने से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दो दानपेटियां ले गए। मंदिर में CCTV नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Korba: Two Donation Boxes Stolen from Hanuman Temple Near Police Station; Police Scan CCTV Footage
थाने से चंद कदम दूर हनुमान मंदिर से दानपेटी ले उड़े चोर

विस्तार

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बना लिया। कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। मुख्य और आवाजाही वाले मार्ग पर हुई इस घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार चोर रात के अंधेरे में मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने हनुमान जी के मंदिर में रखी दान पेटी और माता रानी के पास रखी दान पेटी को अपना निशाना बनाया और दोनों दानपेटियों को लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी सौरभ मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे वे रोज की तरह मंदिर खोलने आए थे। गेट खुला देखकर उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। लेफ्ट साइड में लकड़ी का गेट खुला था और हनुमानजी के सामने रखा सामान अव्यवस्थित था। माता जी का दानपात्र खुला पड़ा था। आशंका है कि चोर उसी को ले गए हैं। पुजारी ने बताया कि दानपेटी आखिरी बार चैत्र माह के नवरात्र में करीब 6 माह पहले खोली गई थी। अनुमान है कि दोनों दानपेटियों में लगभग 50 से 60 हजार रुपये की राशि थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानें किस मामले में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर में दानपेटी चोरी की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रार्थी सौरभ मिश्रा के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि हनुमान मंदिर के ठीक सामने वन विभाग की कॉलोनी में भी हाल ही में चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद वन विभाग ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। विभाग ने फाटक लगा दिया है और अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed