Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur NSI tree felling case Initially FIR filed against officials now they given a clean chit in charge sheet

NSI पेड़ कटान मामला: पहले अफसरों पर प्राथमिकी, अब चार्जशीट में क्लीन चिट, ठेकेदार-सुरक्षाकर्मी को बनाया दोषी

Wed, 04 Nov 2026 09:06 AM IST
Himanshu Awasthi प्रशांत मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
प्रशांत मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 09:06 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में जून 2026 के दौरान 722 हरे पेड़ काटे जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने कोर्ट में 19 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। खास बात यह है कि विवेचना के बाद पुलिस ने संस्थान की डायरेक्टर सीमा परोहा समेत अन्य अधिकारियों के नाम चार्जशीट से हटाकर उन्हें क्लीन चिट दे दी है, जबकि शुरुआती प्राथमिकी में इन्हीं अफसरों के नाम दर्ज थे।

विज्ञापन
Kanpur NSI tree felling case Initially FIR filed against officials now they given a clean chit in charge sheet
एनएसआई में कटे पेड़ों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में 722 हरे पेड़ काटने के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट से एनएसआई की डायरेक्टर सीमा परोहा व अन्य अधिकारियों के नाम हटा दिए हैं, जबकि पूरा ठीकरा टिंबर संचालक, ठेकेदार व एनएसआई के सुरक्षा गार्ड पर डाल दिया है। मामले में पहले इन्हीं अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब पुलिस ने कुल चार लोगों के खिलाफ 19 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है।

विज्ञापन

इसमें नाै गवाह बनाए गए हैं। विवेचना में 22 पर्चे काटे गए हैं। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में जून 2026 में गुपचुप तरीके से 722 हरे पेड़ काटे जाने का मामला में तत्कालीन क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने एनएसआई की निदेशक सीमा परोहा, संपदा अधिकारी विनय कुमार, फार्म प्रबंधक अशोक कुमार, निजी सुरक्षा कमांडर उदय प्रताप सिंह, अनवरगंज के तिवारी वुड मर्चेंट के मालिक व कुछ अज्ञात पर कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

शासन को भेजी थी जांच रिपोर्ट
इसके साथ ही वन विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी थी। मामले में पुलिस ने सीमा, अशोक और विनय के नाम हटाते हुए उन्हें क्लीनचिट दे दी, जबकि पेड़ों को काटने का दोषी मेसर्स वुड मर्चेंट की प्रोपराइटर आरती तिवारी, ठेका लेने वाले ठेकेदार बिठूर के बैकुंठपुर निवासी राजेंद्र कुमार गौतम, अजय कुमार गौतम और एनएसआई के सुरक्षा कमांडर उदय प्रताप सिंह राठौर को बनाया है।

विज्ञापन

वन विभाग की रिपोर्ट में पाए जा चुके हैं दोषी
वन विभाग ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही स्वयं भी जांच शुरू की थी। एसडीओ आशीष जैन ने अपनी जांच में एनएसआई की डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों को दोषी पाया था। अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी थी। मामले में केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए निदेशक सीमा परोहा और संपदा अधिकारी विनय कुमार को निलंबित कर दिया था। ऐसे में पुलिस की जांच में दोनों का बेदाग निकलना गले नहीं उतर रहा।

विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने की शिकायत, वन विभाग टीम घुस न सकी थी
एनएसआई कर्मचारी संघ के मंत्री अजीत कुमार, सभापति अरविंद कुमार सविता ने परिसर में लगे प्रोसोपिस, नीम, कनेर, शीशम, यूकेलिपटिस, जंगल जलेबी, चिलबिल, छितवन, लसोढ़ा आदि हरे पेड़ कटे देख वन विभाग को सूचना दी थी। क्षेत्रीय वन अधिकारी 27 मई 2026 को टीम के साथ जांच करने पहुंचे, तो उन्हें गेट के अंदर नहीं घुसने दिया गया।

परिसर की काॅम्बिंग कर जबरन ताला खुलवाया
29 मई को टीम दोबारा जांच को पहुंची, तो गेट पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने निदेशक सीमा परोहा की अनुमति न मिलने का हवाला देकर लौटा दिया। इसपर 30 मई को कानपुर और बिधनू रेंज की एक संयुक्त टीम एनएसआई पहुंची और पूरे परिसर की काॅम्बिंग कर जबरन ताला खुलवाया गया। अंदर पहुंचने पर पेड़ कटे मिले।

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद विवेचना दरोगा शुभम पांडेय ने विवेचना की है। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर निदेशक, संपदा अधिकारी, फार्म प्रबंधक के नाम हटाए गए हैं। जांच के क्रम में दो नाम सामने भी आए। जिसके आधार पर चार के खिलाफ चार्जशीट कुछ दिन पहले न्यायालय में पेश की गई है।  -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed