{"_id":"6aeaab2b0a1748573501086d","slug":"orai-kalpi-advocate-murder-case-monu-carrying-reward-of-one-lakh-arrested-in-encounter-sustained-gunshot-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कालपी अधिवक्ता हत्याकांड: एक लाख का इनामी मोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, ये सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालपी अधिवक्ता हत्याकांड: एक लाख का इनामी मोनू मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली, ये सामान बरामद
Wed, 04 Nov 2026 09:20 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:20 AM IST
सार
Orai News: कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी व एक लाख रुपये के इनामी शूटर मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई जिले में कालपी बार संघ अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड के मुख्य आरोपी एक लाख रुपये के इनामी मोनू यादव उर्फ पवन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर रात करीब 2:45 बजे कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास जोल्हूपुर-मदारीपुर जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोनू यादव के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, स्वाट टीम और दो थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे मोनू यादव ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चलाईं, जो आरोपी के दोनों पैरों में लगीं।
विज्ञापन
Trending Videos
अब तक पांच आरोपियों की हो चुका है गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, मोटरसाइकिल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गौरतलब है कि 31 अक्तूबर को कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।