Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Advocate Murder Case SOG camps out in search of Monu associate has picked up interrogation underway

यूपी: मोनू की तलाश में एसओजी का डेरा, साथी को उठाया...पूछताछ जारी, दो-दो लाख का था लालच, अधिवक्ता हत्याकांड

Wed, 04 Nov 2026 08:39 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 08:39 AM IST
सार

Kanpur News: कालपी अधिवक्ता हत्याकांड में फरार सुपारी किलर मोनू यादव की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने उसके एक साथी को उठाया है, जिससे पूछताछ जारी है। मोनू पर हत्या, गांजा तस्करी सहित कई मामले दर्ज हैं और उसका भाई भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
kanpur Advocate Murder Case SOG camps out in search of Monu associate has picked up interrogation underway
कालपी अधिवक्ता हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कालपी के अधिवक्ता गयादीन हत्याकांड में फरार सुपारी किलर मोनू यादव की तलाश में कालपी पुलिस की एसओजी टीम ने गुजैनी में डेरा जमाया हुआ है। मंगलवार को वरुण विहार बस्ती से उसके एक साथी को पुलिस ने उठाकर पूछताछ शुरू की। सामने आया कि हत्यारोपी मोनू पर सिर्फ गुजैनी थाने में गैर इरादतन हत्या समेत चार मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गांजा तस्करी के मामले में हरियाणा, छत्तीसगढ़, यूपी के मथुरा में मुकदमे हैं। आरोपी यहां वरुण विहार बस्ती में किराए के मकान में पत्नी राधिका, पिता अजय, मां रानी देवी के साथ रहता है। पता चला आरोपी मोनू घटनाओं को अंजाम देने के बाद गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले अपने एक मित्र को फोन करता है। जो फरारी के दौरान उसके रुकने-ठहरने की व्यवस्था करता है।

विज्ञापन
Trending Videos

नजीराबाद थाने से भाई हत्या के मामले में जेल गया
हत्यारोपी मोनू ही नहीं उसका भाई भी बदमाश है। शहर के नजीराबाद थाने में वर्ष 2010 में हुई हत्या के मामले में उसे जेल भेजा जा चुका है। पुलिस मोनू के अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

विज्ञापन

केशव, आशीष ने हनक बनाने को थामा मोनू का साथ
मुठभेड़ में मोनू यादव के साथी गुजैनी के पिपौरी न्यू डायमंड सिटी निवासी आशीष विश्वकर्मा, वरुण विहार निवासी केशव कटियार को गिरफ्तार किया गया है। इलाकाई लोगों के मुताबिक आशीष विश्वकर्मा इलाके में हनक जमाने के लिए अपराधियों के साथ उठने बैठने लगा था। यही हाल केशव कटियार का रहा। इसी दौरान हत्या के बाद जेल से छूट कर आए मोनू से दोनों ने यारी बढ़ाई। इधर जब मोनू ने हत्या की सुपारी ली, तो सभी को 2-2 लाख रुपये देने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed