फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब बीसलपुर के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर की देश विरोधी पोस्ट

अब बीसलपुर के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर की देश विरोधी पोस्ट

Wed, 27 Feb 2019 11:04 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अब बीसलपुर के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर की देश विरोधी पोस्ट
बीसलपुर (पीलीभीत)। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर पूरा देश गम और गुस्से में था। तभी कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी टिप्पणी पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। पुलवामा हमले के बदले में वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया तो शरारती तत्व फिर सक्रिय हो गए। बीसलपुर निवासी गुलाम नवी आजाद नाम के व्यक्ति की ओर से सोशल साइट्स पर देश विरोध टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पुलिस आईडी की छानबीन करने में जुटी है। सोशल साइट्स ट्विटर पर गुलाम नवी आजाद नाम से बने एक अकाउंट से मंगलवार शाम करीब सात बजे एक पोस्ट डाली गई। इसमें देश विरोधी टिप्पणी करने के साथ ही पाकिस्तान के समर्थन में वाक्य लिखे गए थे। इसमें आतंकी हाफिज सईद और उमर का भी समर्थन किया गया था। इसके अलावा पुलिस प्रशासन और बीसलपुर चेयरमैन के खिलाफ मुर्दाबाद लिखा गया था। इस पोस्ट को लोगों ने देखा तो खलबली मच गई। चर्चा फैलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा होने लगे और कार्रवाई की मांग की जाने लगी। बुधवार सुबह पूरे जिले में गुलाम नवी की पोस्ट की चर्चा तेज हो गई। हर तरफ लोग इस पर सख्त कार्रवाई की कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। अधिकारियों का निर्देश मिलने पर बीसलपुर कोतवाली में एसएसआई सतेंद्र कुमार की ओर से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि इसमें देशद्रोह की धाराओं को शामिल नहीं किया गया। पोस्ट में बीसलपुर चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी होने पर पुलिस को आरोपी गुुलाम नवी तक पहुंचने में देर नहीं लगी। एक दिन पूर्व ही लकड़ी व्यापारी गुलाम नवी आजाद धोखाधड़ी के मुकदमे में चेयरमैन की गिरफ्तारी की मांग पर रामलीला मैदान में धरने पर बैठा था। तब एसडीएम और सीओ ने आश्वासन देकर उसे धरने से उठा दिया था। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर गुलाम नवी आजाद को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में अकाउंट तो उसी का निकला है, लेकिन ये पोस्ट उसके मोबाइल से नहीं की गई है। वह भी खुद को इससे अंजान बताता रहा। ऐसे में किस जगह से पोस्ट डाली गई, इसकी छानबीन साइबर सेल की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने एक तहरीर पुलिस को दी है। जिसमें गुलाम नवी आजाद पर देशद्रोह के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इंस्पेक्टर बीसलुपर जेेपी सिंह ने दरोगा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में तहरीर शामिल कर जांच पड़ताल के बाद सामने आए साक्ष्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अकाउंट की जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
बीसलपुर से मामला सामने आया है। इसमें कानूनी कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दे दिए गए हैं। मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस अकाउंट से पोस्ट डाली गई, उसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। ताकि कार्रवाई के बाद कोई असमंजस न रहे। इसको गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। - मुनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन बाद बरखेड़ा पुलिस ने दबोचा देशद्रोह का आरोपी शहवाज
बरखेड़ा (पीलीभीत)। नौ दिन तक फरार रहने के बाद पुलवामा कांड को लेकर देश विरोधी टिप्पणी करने के आरोपी शहबाज हुसैन को बरखेड़ा पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसे दौलतपुर के पास से गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को चालान कर दिया। उधर, आरोपी के परिजनों ने बंद घर से एक लाख रुपये नकदी समेत चार लाख का सामान चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। हालांकि चोरी के मामले को संदिग्ध बता रही है।
कस्बा बरखेड़ा निवासी उपदेश कुमार की ओर से 18 फरवरी को शहवाज हुसैन के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि शहवाज ने फेसबुक पर पुलवामा कांड के बाद देश विरोधी टिप्पणी की थी। इसमें पाकिस्तान के समर्थन में जुमले लिखे गए थे। इसको लेकर हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने खासा विरोध किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी अपने मकान में ताला डालकर परिवार समेत फरार हो गया था। उसे पकड़ने को पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन मकान पर ताला लटका मिला। बुधवार सुबह आरोपी शहवाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

उधर, परिजनों का कहना है कि शहवाज ने खुद सरेंडर किया है। एक तहरीर भी पुलिस को दी गई, जिसमें परिजनों ने मकान के ताले तोड़कर चार लाख का सामान चोरी होने का आरोप लगाया है। कहा कि मुकदमे के डर से जब वह मकान बंद कर चले गए थे, इस बीच चोरों ने घर खंगाल लिया है। इंस्पेक्टर बरखेड़ा एसके उपाध्याय ने बताया कि आरोपी शहवाज हुसैन को दौलतपुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके घर में हुई चोरी का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। दरअसल, पहले परिवार के लोगों ने पहले चोरी की बात नहीं कही थी। परिवार वालों से आरोपी की उम्र तस्दीक करने को मार्कशीट मंगवाई गई। इस पर परिजन घर गए और लौटकर चोरी होने की बात कहने लगे। इसी में मार्कशीट चोरी होना भी बताया जाने लगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed