{"_id":"6af4abaf3640de373d0166d5","slug":"cash-stolen-from-chamunda-maiya-temple-donation-box-after-breaking-its-lock-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-170610-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चामुंडा मैया मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चामुंडा मैया मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के गांव पिलखनवाली स्थित सहपानी रोड पर चामुंडा मैया मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। क्षेत्र में डेढ़ माह के भीतर मंदिर में चोरी की यह दूसरी वारदात है। वहीं, सोमवार रात सिरौंधन के प्राचीन शिव मंदिर से भी लाखों का चढ़ावा चोरी होने के बाद अब इस नई घटना से ग्रामीणों में रोष है।
गांव पिलखनवाली में सहपानी रोड पर सिद्ध पीठ चामुंडा मैया का मंदिर स्थित है। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि परंपरा के अनुसार मंदिर का दानपात्र होली से लेकर दीपावली पर्व के बाद ही खोला जाता है। सुबह वह कमेटी सदस्य राजू, विपिन, हुकुम यादव, ओमप्रकाश सैनी और तारा मास्टर के साथ दानपात्र की धनराशि गिनने पहुंचे थे। मंदिर परिसर में पहुंचते ही सभी के होश उड़ गए, दानपात्र का ताला टूटा पड़ा था और उसमें रखी नकदी गायब थी। कोषाध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले भी चोरों ने गांव के प्रसिद्ध बड़े बाबा मंदिर को निशाना बनाया था। उस समय चोर दानपात्र तोड़कर उसमें से करीब 50 हजार रुपये समेट ले गए थे। हैरानी की बात यह है कि पुलिस उस घटना का अब तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
सिरौंधन शिव मंदिर में भी हुई थी लाखों की चोरी
क्षेत्र में मंदिर चोर गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। अभी बीते सोमवार की रात ही सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सिरौंधन स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिर के दानपात्र को तोड़कर चोर लाखों रुपये की नकदी उड़ा ले गए थे। एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हैं और पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
- मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस टीमें गठित कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। कमेटी की ओर से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर जल्द वारदातों का पर्दाफाश किया जाएगा। - प्रेमसुख दड़िया, सीओ सिकंदराबाद