{"_id":"6af4ad38ac6713d01f0a1621","slug":"woman-walking-on-foot-dies-after-being-hit-by-a-car-and-an-auto-rickshaw-ballia-news-c-190-1-ana1001-176945-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कार और ऑटो की टक्कर से पैदल जा रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कार और ऑटो की टक्कर से पैदल जा रही महिला की मौत
विज्ञापन
फेफना क्षेत्र के मिठवार-बनैता मार्ग पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। जागरुक पाठक
फेफना (बलिया)। गड़वार-फेफना मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह मिठवार-वनैता गांव के पास कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में पैदल जा रही 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को सीएचसी फेफना ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ऑटो सामान लादकर फेफना से गड़वार की ओर जा रहा था, जबकि कार गड़वार से फेफना आ रही थी।
मिठवार-वनैता के पास दोनों में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक उज्ज्वल शुक्ला (45), निवासी बेरुआरबारी, ऑटो चालक राजू गुप्ता (20) और वनैता निवासी इंद्रावती देवी (70) घायल हो गईं। जिला अस्पताल में दोनों चालकों का उपचार शुरू किया गया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बाबूलाल मंडल ने बताया कि चित्रगुप्त जयंती का अवकाश होने के बावजूद सूचना मिलते ही दो स्वास्थ्यकर्मियों को मौके पर भेजा गया था, लेकिन तब तक 108 एंबुलेंस घायलों को जिला अस्पताल ले जा चुकी थी।