{"_id":"6af4ac43788d7f0d700f4cec","slug":"constable-found-lying-by-the-roadside-in-an-intoxicated-state-suspended-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-162811-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नशे की हालत में सड़क किनारे लेटा मिला आरक्षी, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नशे की हालत में सड़क किनारे लेटा मिला आरक्षी, निलंबित
Wed, 11 Nov 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
22-- वर्दी हुई शर्मसार--अयोध्या के सिविल स्थित पत्रकार चौराहे पर नशे में धुत उत्तर प्रदेश पु
अयोध्या। शहर के सिविल लाइन स्थित पत्रकार चौराहे के पास बुधवार दोपहर एक आरक्षी नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में आरक्षी कभी सड़क किनारे बैठा तो कभी लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है।
उप निरीक्षक चंद्रमोहन शुक्ला के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक पुलिसकर्मी के नशे की हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर वह मुख्य आरक्षी उमाशंकर कनौजिया और आरक्षी राघवेंद्र कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। वहां रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विकास सिंह नशे की हालत में मिले। इसके बाद पुलिस लाइन से वाहन चालक मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध यादव के साथ उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
घटनाक्रम के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने फोटो और वीडियो बनाए, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।
विज्ञापन
पहले भी नशे में मिले खाकीधारी, वायरल हुए थे वीडियो
अप्रैल 2020: रायगंज क्षेत्र के जैन मंदिर तिराहे पर दो सिपाहियों के शराब के नशे में उत्पात मचाने और लोगों की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ था। दोनों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई थी।
5 जुलाई 2025: नाका क्षेत्र में तैनात होमगार्ड विनोद कुमार के नशे की हालत में सड़क पर गिरते-पड़ते होने का वीडियो वायरल हुआ था।
31 जुलाई 2025 के आसपास: पुष्पराज चौराहे पर एक दरोगा के शराब के नशे में झूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तत्कालीन एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने मामले का संज्ञान लिया था।
सावन मेला ड्यूटी: अमेठी के पीपरपुर थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह पर अयोध्या में ड्यूटी के दौरान नशे में बवाल करने का आरोप लगा था। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।