{"_id":"6af449ab318dc999ba0aff89","slug":"man-of-nepalese-origin-arrested-with-synthetic-drug-at-galu-in-hatkoti-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174615-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हाटकोटी के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाल मूल का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हाटकोटी के गलू में 50 ग्राम चिट्टे के साथ नेपाल मूल का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं दो मामले, चार दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाटकोटी के पास गलू में एक नेपाल मूल के युवक को 50 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय संजू राही उर्फ माधव पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के डिटेक्शन सेल ने सात नवंबर को गलू में गश्त के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना जुब्बल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वर्ष 2020 में आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2025 में पुलिस थाना रोहड़ू में प्रतिबंधित कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।