फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   36 villagers of Chidiyadhah cheat in the name of giving loan

ऋण दिलाने के नाम पर चिड़ियादाह के 36 ग्रामीणों से ठगी

Sat, 08 Jul 2017 07:21 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 08 Jul 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
36 villagers of Chidiyadhah cheat in the name of giving loan
‌िश्‍ाशिकायत लेकर पहुंची म‌िहहिलाएं
 लोन दिलाने के नाम पर जालसाज ने चिड़ियादाह-गौहनिया के  दर्जनों लोगों से हजारों की ठगी कर ली। रजिस्ट्रेशन के नाम पर फार्म भरवाकर सभी से साढ़े पांच सौ रुपये ले लिए। इसके अलावा आइडी और फोटो लेकर चंपत हो गया। नियत तिथि के बाद भी खाते में रुपये न पहुंचने पर लोगों को ठगी का पता चला। पीड़ितों ने थाना सुनगढ़ी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 
विज्ञापन

शहर से सटे चिड़ियादाह और गौहनिया गांव के दर्जनों लोगों ने सुनगढ़ी पुलिस को दी संयुक्त तहरीर में बताया कि 26 जून को शहर का एक युवक उनके पास आया। उसने समूह बनाकर 50 हजार रुपये का ऋण दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद गांव के तीन दर्जन महिला-पुरुषों से रजिस्ट्रेशन फार्म भरवा लिए। सभी की एक आईडी और दो फोटो जमा किए। इसके अलावा साढ़े पांच सौ रुपये प्रति व्यक्ति रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर जमा किया। लोगों का कहना है कि आरोपी ने पंाच जुलाई को खाते में रुपये आने और इसका प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से चुकता करने की बात कही। इसके बाद से आरोपी लगातार संपर्क में रहा। पांच जुलाई को खाते में रुपये न आने पर पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। आरोपी के बताए पते पर जाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। गांव के एक युवक की मदद से ठगी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसआई वेदपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में अधिक जानकारी ग्रामीण भी नहीं दे पा रहे है। वह कहां रहता है, उसका पूरा नाम तक किसी को नहीं मालूम है, छानबीन कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed