Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unidentified vehicle hits pickup truck on highway; fruit trader killed

Karnal News: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने पिकअप को मारी टक्कर, फल कारोबारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle hits pickup truck on highway; fruit trader killed
करनाल। 152-डी हाईवे पर बाहरी टोल प्लाजा के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अमरूद से लदी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप के हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक घायल हो गया। दोनों राजस्थान से अमरूद लेकर अंबाला सिटी मंडी जा रहे थे। असंध थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बर्थाकायस्थ निवासी शबनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति फल कारोबारी मोसिन ने करीब तीन महीने पहले राजस्थान में अमरूद का बाग ठेके पर लिया था। वह बाग से अमरूद तोड़कर बेचने के लिए अंबाला सिटी मंडी ले जाते थे। 26 नवंबर को भी मोसिन किराये की पिकअप में अमरूद लादकर अंबाला के लिए निकले थे। पिकअप को सहारनपुर जिले के ढंढोली खेड़ा निवासी सोयब चला रहा था, जबकि मोसिन कैबिन में आगे बैठे थे।
विज्ञापन

27 नवंबर की सुबह करीब 3:05 बजे जब पिकअप 152-डी नेशनल हाईवे पर बाहरी टोल प्लाजा के नजदीक पहुंची तो अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में सोयब घायल हो गया जबकि मोसिन की चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
शबनम ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में मोसिन के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आयत पांच साल और छोटी बेटी इनाया तीन साल की है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। असंध थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed