{"_id":"6b0b1c6a1cee16edd40d1cb0","slug":"fir-against-sarpanch-over-alleged-misbehavior-with-electricity-department-staff-karnal-news-c-18-knl1018-1040264-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप, सरपंच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप, सरपंच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों से बहस करते छापर गांव के सरपंच श्याम सिंह। संवाद
इंद्री। छापर गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली और पीडीसीओ कार्रवाई के लिए पहुंची बिजली निगम की टीम से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में थाना इंद्री पुलिस ने गांव के सरपंच श्याम सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
बिजली निगम के जेई संदीप की शिकायत के अनुसार, 26 नवंबर को विभागीय टीम गांव निवासी जोगिंदर सिंह के घर बकाया बिजली बिल जमा करवाने और पीडीसीओ संबंधी कार्रवाई के लिए पहुंची थी। टीम ने उपभोक्ता से बकाया राशि जमा कराने को कहा, लेकिन उसने बिल भरने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव के सरपंच श्याम सिंह, अजमेर सिंह, करनैल और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई की। आरोपियों ने टीम को सरकारी ड्यूटी करने से रोकने के साथ दोबारा गांव में नहीं आने की चेतावनी भी दी। जेई संदीप के मुताबिक, कर्मचारियों को दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राजाराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस को शिकायत के साथ वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है।