{"_id":"6b0b1d6522a7225f7c0fa75d","slug":"fir-against-dhaba-and-petrol-pump-owners-for-creating-an-illegal-cut-on-nh-44-karnal-news-c-18-knl1018-1040258-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एनएच-44 पर अवैध कट खोलने के आरोप में ढाबा व पेट्रोल पंप मालिक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एनएच-44 पर अवैध कट खोलने के आरोप में ढाबा व पेट्रोल पंप मालिक पर प्राथमिकी
विज्ञापन
करनाल। एनएच-44 पर जीटी रोड के किनारे अवैध कट खोलने के आरोप में ढाबों और पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ बुटाना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन कटों के कारण हाईवे की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और लगातार सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को दी शिकायत में संदीप कुमार ने बताया कि वह कालूवाला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। कंपनी का काम एनएच-44 हाईवे से संबंधित है। उसके अनुसार हाईवे पर कुछ ढाबा और पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों तक आने-जाने के लिए अवैध कट खोल रखे हैं। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
यहां बनाए गए अवैध कट
शिकायत में तीन स्थानों का उल्लेख किया गया है। इनमें अमृत वैष्णो ढाबा, न्यू झिलमिल ढाबा और न्यू झिलमिल ढाबे के पास स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप शामिल हैं। संदीप कुमार ने इन प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। बुटाना थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को नीलोखेड़ी चौकी में शिकायत मिलने के बाद जांच की गई। इसके आधार पर शनिवार को बुटाना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच गुलविंद्र सिंह को सौंपी गई है।