{"_id":"6b0b1d2fe4938de3a80c024a","slug":"student-who-went-to-the-rooftop-to-fly-a-kite-found-hanging-from-a-noose-karnal-news-c-18-knl1018-1040274-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पतंग उड़ाने छत पर गया छात्र फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पतंग उड़ाने छत पर गया छात्र फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
करनाल। सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय ऋषभ उर्फ नक्श का शव शुक्रवार रात करीब आठ बजे छत पर फंदे से लटका मिला। ऋषभ अपनी छोटी बहन को ट्यूशन से लाने के बाद शाम करीब 6 बजे घर की छत पर पतंग उड़ाने की कहकर गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। परिजन उसे देखने पहुंचे तो वह छत के एक कोने में फंदे से लटका मिला। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
फोटोग्राफर पिता अजय के अनुसार, छत पर जाने के समय दादी ने उसे सूख रहे कपड़े उतारकर लाने के लिए भी कहा था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह नीचे नहीं आया तो दादी ने परिवार के सदस्य हजारा सिंह को इसकी जानकारी दी। हजारा सिंह छत पर पहुंचे तो नक्श वहां फंदे पर लटका मिला।
नक्श परिवार का इकलौता बेटा था और एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का विद्यार्थी था। उसकी एक छोटी बहन पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। नक्श घर में सभी का लाडला था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो