Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Another 'chitta' (synthetic drug) smuggling network busted in Punjab; accused arrested

Shimla News: पंजाब से चिट्टा तस्करी के एक और नेटवर्क का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Another 'chitta' (synthetic drug) smuggling network busted in Punjab; accused arrested
शहर में किराये के एक कमरे में नशा पहुंचाकर होती थी युवाओं तक तस्करी, मुकेरियां में छिपे मुख्य आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

अंतरराज्यीय नशा तस्करों से संपर्क होने के मिले साक्ष्य
पंजाब के मोहाली में भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है मामला

जुन्गा का रहने वाला है मुख्य आरोपी युगराज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंजाब से चिट्टे की तस्करी कर शिमला शहर में एक किराये के कमरे से चलाए जा रहे नशा तस्करी के नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने चक्कर में एक महिला के किराये के कमरे को नशे की तस्करी का अड्डा बना रखा था।
यहां से नशे के आदी युवाओं को चिट्टे की तस्करी की जाती थी। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के मुकेरियां में छिपे मुख्य आरोपी युगराज निवासी कोटी तहसील जुन्गा, जिला शिमला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार 15 और 16 अक्तूबर की मध्यरात्रि को स्पेशल सेल ने सूचना के आधार पर लोअर चक्कर स्थित एक आवासीय कमरे में दबिश दी थी। तलाशी के दौरान महिला आरोपी हीना से 56 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ था। इस मामले में बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान युगराज का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पंजाब के मुकेरियां में छिपा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चिट्टे की तस्करी के लिए एक महिला से संपर्क स्थापित किया था। महिला के किराये के कमरे को नशे की तस्करी का ठिकाना बनाया था। आरोपी काफी समय से अपने अन्य साथियों की मदद से शिमला में नशे की तस्करी कर रहा था। जांच के दौरान पुलिस को उसके अंतरराज्यीय नशा तस्करों के संपर्क में होने के साक्ष्य भी मिले हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। पंजाब के मोहाली (एसएएस नगर) में 20 ग्राम चिट्टे के मामले में भी उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। शिमला पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशे की तस्करी के स्रोतों और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा इस नेटवर्क में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



71 नेटवर्क ध्वस्त, 95 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस शिमला जिले में नशा तस्करी की चेन तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत इस साल करीब 71 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए जा चुके हैं, जबकि लगभग 95 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे तस्करों की है, जो पंजाब समेत अन्य राज्यों में बैठकर नशा तस्करी का अवैध कारोबार चला रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित 14 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें लग्जरी वाहन, होमस्टे, व्यावसायिक भवन और प्लॉट शामिल हैं। वहीं नशा तस्करों की ओर से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जा रहा है।



कोट
पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। बालूगंज में दर्ज एनडीपीएस के मामले में पंजाब के मुकेरियां से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। इस साल पुलिस ने बड़े पैमाने पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें कई अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article