{"_id":"5bd31f71bdec22696d78105a","slug":"31540562801-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड अटैक मामले में दो नामजद समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसिड अटैक मामले में दो नामजद समेत तीन पर रिपोर्ट
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा नेता पर एसिड अटैक में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
पुलिस ने गिरफ्तारी को दी दबिशें, आरोपी फरार
लेनदेन के पुराने विवाद में बसपा के पूर्व नगराध्यक्ष पर हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। आठ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चांद खां पर एसिड से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की है। दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी को दबिशें दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
मोहल्ला भूरे खां के निवासी चांद खां ने बताया कि उन्होंने 2014 में मोहल्ला छोटा खुदागंज निवासी अब्दुल रफीक उर्फ गुड्डू को निरंजनकुंज कॉलोनी में 200 गज का प्लाट खरीदने के लिए आठ लाख रुपये दिए थे। इसके बाद न तो उनको प्लाट मिला, न ही रुपये वापस किए गए थे। इसको लेकर विवाद चल रहा था। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर शाम उनको रुपये देने के बहाने निरंजनकुंज कॉलोनी बुलाकर मारपीट की गई और एसिड से हमला कर दिया। जिसमें उनकी पीठ का एक हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। रिपोर्ट दर्ज कर कोतवाल केपी सिंह ने टीम के साथ आरोपियों की धरपकड़ को दबिशें दीं, लेकिन पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब्दुल रफीक, फैसल और एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ कर सख्त कार्रवाई के निर्देश कोतवाल को दिए गए हैं।