{"_id":"6accebd34630fe297d02f25c","slug":"accused-of-barging-into-a-birthday-celebration-and-opening-fire-roorkee-news-c-5-1-drn1046-1088545-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जन्मदिवस समारोह में घुसकर फायरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जन्मदिवस समारोह में घुसकर फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
एक युवक ने जन्मदिवस समारोह के दौरान घर में घुसकर फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि समारोह में पहुंचे चार लोगों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान मारपीट में दो युवकों के घायल होने की बात भी सामने आई है। मामले में तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लक्सर निवासी ईशू चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अक्तूबर को उनका जन्मदिन था। उन्होंने घर में समारोह का आयोजन किया था। परिजन, रिश्तेदार और परिचित समारोह में मौजूद थे। आरोप है कि रात 11 बजे आरोपी नवाब अपने तीन साथियों आरोपी दुष्यंत, सुरेंद्र और अनूप निवासी ग्राम कुआंखेड़ा के साथ उनके घर में आए। आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की।
इसमें वह बाल-बाल बच गए। आरोपी नशे की हालत में थे और जान से मारने के इरादे से उनके घर में घुसे थे। ईशू के अनुसार, इस दौरान उनके दो दोस्तों को गंभीर चोट आई। उन्होंने साक्ष्य के तौर पर पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोट पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौकेे पर फायरिंग हुई अथवा नहीं इसकी जांच की जा रही है।