फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children's quarrel escalates into a dispute; allegation of

Dehradun News: बच्चों का झगड़ा बना विवाद, घर में घुसकर गला घोंटने का आरोप

Mon, 12 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 12 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Children's quarrel escalates into a dispute; allegation of
- पांच महिला-पुरुषों पर प्राथमिकी दर्ज, ईंट-पत्थर फेंकने और स्मैक में फंसाने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कुंजाग्रांट निवासी शबनम उर्फ हाबी, नूनी उर्फ शहना, आईशा, भूरी और शबनम के पति आदू के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पड़ोसी महिला के घर में घुसकर मारपीट करने, गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास करने और ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी राजीव रोथाण ने बताया कि कुंजाग्रांट निवासी आईशा पत्नी रहीम ने शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, छह अक्तूबर को दोपहर करीब 12.00 बजे के बीच उनके और पड़ोसी शबनम के बच्चे घर के बाहर खेलते हुए आपस में झगड़ने लगे। आईशा बच्चों को समझाकर अपने बच्चों के साथ घर के अंदर चली गई।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब 20 मिनट बाद पांचों आरोपी घर में घुस आए और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया। एक छोटे बच्चे को मारा, जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। सभी ने ईंट-पत्थर फेंके, जो आईशा की छाती व गले पर लगे। आईशा का एक माह पहले सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव हुआ था, वह घर में अकेली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाते समय आरोपियों ने घर में स्मैक रखकर जेल भिजवाने की धमकी दी। शिकायत में आरोप है कि आरोपी स्मैक का कारोबार करते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed