फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR registered regarding theft at three shops.

Roorkee News: तीन दुकानों में चोरी की घटना में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
FIR registered regarding theft at three shops.
नगर में तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में एक दुकान में लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन


नगर के शिवपुरी निवासी राजेंद्र सिंघल और ओमकार व बिजेंद्र की नगर में आपस में सटी हुई दुकानें हैं। 10 अक्तूबर की रात को वह दुकानें बंद करके घर चले गए थे। रात के समय छत के रास्ते सीढ़ियों से होकर दुकान में घुसे चोरों ने उनकी दुकानों से सामान और नकदी चोरी कर ली थी। रविवार को दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला था। व्यापारियों ने पुलिस को घटना की तहरीर दी थी। पुलिस की जांच में एक दुकान में लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध दुकान में नजर आए। सीसीटीवी फुटेज में वह मोबाइल की रोशनी में ड्राअर खोलने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed