फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्रा हत्याकांड के परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी

छात्रा हत्याकांड के परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी

Tue, 25 Sep 2018 01:07 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
छात्रा हत्याकांड के परिजनों ने आत्मदाह की चेतावनी दी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के चर्चित मासूम बालिका हत्याकांड को पुलिस चाहे बंद फाइल मान ले, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं है। सोमवार को परिजनों ने दोषी के मां बाप की गिरफ्तारी की मांग कीं। चेतावनी दी कि यदि मंगलवार शाम तक उनको हत्या की धारा में जेल नहीं भेजा तो वह थाने के सामने आत्मदाह करेंगे।
नगर में बदायूं निवासी परिवार की मासूम दस वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या की। पुलिस जब तक दोषी को पकड़ती तो वह अपने घर में फांसी पर लटका मिला। अब पुलिस मृत दरिंदे पर सारा आरोप थोपकर मामले को बंद करना चाह रही है, लेकिन मृतका छात्रा के परिजन इससे संतुष्ट नहंी है। सोमवार को पीड़ित परिवार के मकान पर आयोजित बैठक में नगर के आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। बैठक में मासूम मृतका छात्रा के पिता व मां ने आरोप लगाया कि पूरे मामले का आरोपी के मां बाप को पता था। आरोपी को पुलिस को सौंपने के बजाय उसकी हत्या कर आत्म हत्या दिखाई। आरोप लगाया कि पुलिस को भी यह सब जानकारी है, लेकिन पुलिस आरोपी के परिजनों से सांठ गांठ कर चुकी है। कहा कि उनकी बेटी के साथ हुई दरिदंगी में वहशी दरिंदे के मां बाप का भी हाथ है। पुलिस उनको गिरफ्तार कर तुरंत जेल भेजे। मंगलवार शाम तक यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं कि तो पीड़ित के मां व बाप आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


मासूम के हत्या स्थल पर लगा राष्ट्र ध्वज आक्रोशित युवकों ने उतारा
बालिका हत्याकांड का मुजरिम खुद फांसी खाकर मर गया, लेकिन नगरवासियों का गुस्सा बरकरार बना हुआ है। जिस भवन में बालिका के साथ पाप कर्म हुआ, उस पर लगे राष्ट्रध्वज को आज युवक मंच कार्यकर्ताओं ने उतार दिया। युवा कार्यकर्ताओं ने कहा जिस भवन में ऐसा घिनौना काम हुआ है वहां राष्ट्र ध्वज नहीं रह सकता। इसमें अनुज कौशिक, शिकेंद्र धामा, एडवोकेट सुधीर धामा, अजय शर्मा, राजेंद्र यादव, प्रदीप, नरेंद्र सभासद, विक्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन होगा
बालिका के परिजन व नगरवासी मंगलवार को बाजार चौकी पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें आरोपी के मां बाप की हत्या की धार में गिरफ्तारी की मांग होगी। परिजनों ने बताया कि यदि मंगलवार शाम तक ठोस कार्रवाई नहंी हुई तो बालिका के माता पिता थाने के सामने पहुंचकर आत्मदाह करेंगे। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी।

धरने की घोषणा करने वाले को पुलिस ने पीटा
धरने में शामिल होने के लिए सभी नगरवासियों को आने का आह्वान किया। सोमवार शाम इसके लिए रिक्शा पर लाउड स्पीकर लगाकर पूरे नगर में घोषणा कराई गई। आरोप है कि रिक्शा जैसे ही थाने के सामने से गुजरा तो पुलिस कर्मियों ने रिक्शा को थाने पर खड़ा कर लिया और घोषणा करने वाले को पीटकर भगा दिया। सूचना मिलने पर नगर के अनेक लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और पुलिस ने तब रिक्शा को जाने दिया। इस बीच कई लोगों की पुलिस से नोक झोंक भी हुई।


सीओ वंदना शर्मा के तबादले को रोकने की मांग
खेकड़ा।
खेकड़ा नगर निवासी समाज सेवी राधेश्याम टांक ने पुलिस मुख्यालय को लिखे पत्र में खेकड़ा सीओ वंदना शर्मा के तबादले को रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि वंदना शर्मा एक कर्मठ जुझारू अधिकारी रही है। उन्होंने नगर के सट्टेबाज और जुआरियों का धंधा भी बंद करा दिया। नगर में मासूम बालिका हत्याकांड की जांच में भी अहम भूमिका अदा की है। सीओ के तबादले से नगर की जनता बेहद दुखी है। ऐसे में सीओ वंदना शर्मा का तबादला रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed