{"_id":"5a43848a4f1c1bc5758bb7f3","slug":"31514374282-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईटीआई के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Wed, 27 Dec 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप
बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बा बरखेड़ा निवासी आईटीआई के छात्र 24 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ महेश पुत्र अशोक कुमार ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह सात बजे घर पर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
कस्बा बरखेड़ा के मोहल्ला कुंदनपुर प्रथम निवासी मनोज कुमार पीलीभीत में आईटीआई कॉलेज में पढ़ाई करता था। इसके अलावा कस्बे में अपने बहनोई राम की मोबाइल शॉप पर बैठा करता था। मंगलवार रात आठ बजे के बाद खाना खाकर वह दूसरे मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। दूूसरे दिन बुधवार सुबह सात बजे परिवार वाले उसको जगाने के लिए पहुंचे। कमरा भीतर से बंद था, कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों ने धक्का देकर किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला, तो रस्सी से बने फंदे पर छात्र का शव कुंडे से लटकता मिला। चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग जमा हो गए। आनन-फानन में छात्र के शव को उतारकर परिवार वाले सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर घर चले गए। उधर, मेमो से मिली सूचना पर पुलिस छात्र के घर पहुंची और जानकारी जुटाई। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का अविवाहित था। उसके दो बड़ी बहनें रेखा व सुमन और एक छोटा भाई छह वर्षीय विशाल है। प्रभारी कोतवाल वीके पटेल ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या करने के पीछे कोई ठोस वजह निकलकर सामने नहीं आ सकी है। परिवार वाले लंबे समय से चली आ रही दाद की बीमारी के चलते जान देने की बात कह रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।