फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गैस एजेंसी के गेट पर सिलेंडर से भरे टैम्पो के ऊपर उच्च क्षमता की बिजली की लाईन का तार टूटकर गिरा। बडा हादासा होते टला।

गैस एजेंसी के गेट पर सिलेंडर से भरे टैम्पो के ऊपर उच्च क्षमता की बिजली की लाईन का तार टूटकर गिरा। बडा हादासा होते टला।

Thu, 10 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के गेट पर सिलेंडर से भरे टैम्पो के ऊपर उच्च क्षमता की बिजली की लाईन का तार टूटकर गिरा। बडा हादासा होते टला।
खेकड़ा (बागपत)। हाईवे पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मुख्य गेट के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार गैस सिलेंडरों से भरे टैंपो के ऊपर तेज स्पार्किंग के साथ गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने प्रयास कर तार को हटाया। लोगों ने विद्युत निगम से एजेंसी के ऊपर से गुजर रहे तारों को अविलंब हटाने की मांग की।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मुख्य द्वार के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही है। बुधवार को सुबह करीब दस बजे उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार तेज स्पार्किंग के साथ गैस सिलेंडर से भरे टाटा टैंपो के ऊपर गिर गया। टैंपो से गैस सिलेंडर उतार रहे कर्मचारियों एवं राहगीरों ने दौड़कर जान बचाई। इससे बड़ा हादसा होते टल गया। राहगीरों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एजेंसी संचालक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कई बार उच्च क्षमता की विद्युत लाइन के तार टूटकर गिर चुके हैं। हर बार वह विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी से गैस एजेंसी के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुई। यदि कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके लिए विद्युत निगम के अफसर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed