फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   3.60 lakh in the name of sending abroad cheated

विदेश भेजने के नाम पर 3.60 लाख ठगे

Wed, 18 Jan 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 18 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
जालसाज ने विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये ऐंठ लिए। वह कई दिनों तक वीजा स्वीकृति मिलने का बहाना करके टालमटोल करता रहा। रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ सिटी से की है। सुनगढ़ी क्षेत्र के मुगलाखेड़ा गांव निवासी दानिश ने सीओ सिटी को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि उसे उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र निवासी एक जालसाज ने आस्ट्रेलिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी पाने के लालच में दानिश ने हामी भर दी। इसके बदले जालसाज ने 3 लाख 60 हजार रुपये दानिश से ले लिए। फिर वह कई दिनों तक वीजा प्रक्रिया जारी होने की बात कहकर टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी के पास जाकर अपनी रकम लौटाने को कहा। इस आरोपी ने गाली गलौच की और धमका कर भगा दिया। इसकी शिकायत थाने में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed