{"_id":"5b47b2f64f1c1b54238b606e","slug":"21531425526-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी के लिए टंकी पर चढ़ी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से शादी के लिए टंकी पर चढ़ी युवती
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। शोले फिल्म का एक सीन खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव में दोहराया गया। फर्क यह था कि इसमें प्रेमिका ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग की। करीब छह घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवती को नीचे उतारा गया। बाद में पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की युवती गांव के ही युवक से शादी कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने टंकी पर चढ़ने का प्रयास किया तो युवती ने टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे डाली। युवती ने बताया कि उसका प्रेमी गांव का ही रहने वाला है। करीब दो वर्ष से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करने को तैयार हैं लेकिन दोनों के परिजन रोड़ा अटका रहे हैं। अब प्रेमी भी अपने परिजनों के कहने में आ गया है और उससे बेवफाई करने लगा है। युवती ने प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग की। धमकी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो वह नीचे कूदकर जान दे देगी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब छह घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद ग्रामीणों ने युवती को किसी तरह समझा-बुझाकर शादी का आश्वासन देकर नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने लाकर पूछताछ की। बाद में शाम के समय पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।