फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खस मामले में वनविभाग ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

खस मामले में वनविभाग ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

Wed, 28 Feb 2018 07:00 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खस मामले में वनविभाग ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
बाक्स............
विज्ञापन

खस मामले में वन विभाग ने डीएम को भेजी रिपोर्ट
एक व्यक्ति से मात्र 25 हजार जुर्माना वसूलकर निभाई औपचारिकता
28 पीबीटीपी 14
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बराही रेंज से खस निकालने के मामले में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की फटकार के बाद वन विभाग ने प्रभारी डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें एक व्यक्ति से 30 किलो खस बरामद कर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूलना दर्शाया गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस जंगल में आम आदमी का प्रवेश वर्जित है उसके अंदर जाकर खस निकालने वाले पर महज 25 हजार का जुर्माना डाला गया।
टाइगर रिजर्व में पेड़ काटने को हत्या से भी गंभीर अपराध बताकर जहां कोर्ट ने आरोपी की जमानत निरस्त कर दी हैं वहीं दूसरी और इसी टाइगर रिजर्व में खस निकालने के मामले में वन विभाग ने जुर्माने की रस्म अदायगी कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से बड़े पैमाने पर खस निकालने का मामला प्रकाश में आने पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश डीएम को दिए थे। इसके बाद डीएम ने डीएफओ से कार्रवाई के निर्देश दिए। फजीहत होते देख डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बराही रेंजर सहित तीन का जवाब तलब कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पुन: पीलीभीत पहुंचने पर मामला प्रकाश में आया जिसपर उन्होंने प्रभारी डीएम/एडीएम बृजकिशोर से डीएफओ के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद प्रभारी डीएम/एडीएम बृजकिशोर ने डीएफओ कैलाश प्रकाश से मामले की जानकारी मांगी थी। अब इस मामले में डीएफओ की ओर से डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें बराही रेंज की फैजुल्लागंज बीट में 10-10 वर्गमीटर के दो स्थानों पर खस निकालने एवं एक व्यक्ति के पास से 30 किलोग्राम खस बरामद कर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूलने की बात कही गई है।
विज्ञापन

00000
फिर आखिर कहां से आए फोटो और वीडियो
टाइगर रिजर्व में खस निकालने के मामले में जहां वन विभाग मात्र 30 किलो खस बरामद होने की बात कहा रहा है वहीं मीडिया ने केंद्रीय मंत्री को जो फोटो एवं वीडियो दिखाए हैं वह कहां से आए। फोटो में एक ट्रक खस का ढेर लगा है जबकि पहले भी कई गाड़ी खस निकालकर भेजी जा चुकी है। इतना ही नहीं बाकायदा झोपड़ियां पड़ी हैं जिसमें रहकर धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
किसी अन्य एजेंसी से हो जांच तो सामने आए हकीकत
टाइगर रिजर्व में मिलीभगत से चल रहे इन गोरखधंधों की शिकायत होने पर जांच के नाम पर खाना पूरी हो जाती है जिससे इन पर अंकुश नहीं लगता। यदि इस मामले की जांच वन विभाग ने कराकर किसी अन्य एजेंसी या अधिकारी से कराई जाए तो हकीकत सामने आ सकती है।

00000
केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद डीएफओ से जानकारी मांगी गई है। डीएफओ ने स्वयं भी केंद्रीय मंत्री से वार्ता की है। साथ ही उनके स्तर से हुई कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। इसमें एक व्यक्ति पर केस कर जुर्माना वसूला जा चुका है।
बृजकिशोर, प्रभारी डीएम/एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed