{"_id":"5a8dd4314f1c1bf17b8b893a","slug":"21519244337-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह के चलते विवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहकलह के चलते विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में गृह कलह के चलते विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने मृतक विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार की सुबह नगर में एक करीब पच्चीस वर्षीय विवाहिता की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आपसी कहासुनी के चलते आवेश में आकर विवाहिता ने मकान के कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर ससुरालियों को पता लगा तो वह उसे चिकित्सक के यहां ले जाने लगे। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंचे। दोनो पक्षों में सहमति होने के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।