फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   फंदे पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

फंदे पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Mon, 06 Nov 2017 06:51 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव
Syrian blogger hanging
गजरौला (पीलीभीत)। माला रेलवे स्टेशन के पास जंगल के भीतर एक पेड़ पर 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव सोमवार को फंदे पर लटकता मिला। पैर जमीन से टिके होने कारण मामला हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर डेढ़ घंटा बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

माला कॉलोनी स्टेशन के पास जंगल में 45 वर्षीय अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव कपड़ों के बने फंदे से लटका हुआ था और पैर जमीन से मुड़कर टिके हुए थे। पास में ही पेड़ से सटी एक छड़ी और चप्पलें रखी हुई थीं। हालात देख शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद रिछौला चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मौजूदा ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के लोगों से संपर्क किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed