फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दुष्कर्म का अरोपी गिरफ्तार, धरी रह गईं बरात की तैयारियां

दुष्कर्म का अरोपी गिरफ्तार, धरी रह गईं बरात की तैयारियां

Thu, 28 Mar 2019 10:35 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का अरोपी गिरफ्तार, धरी रह गईं बरात की तैयारियां
पूरनपुर। बैंडबाजा और बरात तैयार, पुलिस देखकर दूल्हा फरार होने के मामले में आखिर पुलिस ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती से दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी मोहल्ला रजागंज निवासी फिरोज को भी गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के साथ हुई पंचायत के बाद दहेज का सारा सामान वापस कर दिया गया। फिरोज की बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी को बरात जानी थी, लेकिन पुलिस के दबिश देने पर वह भाग गया, लिहाजा बरात नहीं जा सकी। रिश्तेदारों और मोहल्ले में फजीहत के बाद बृहस्पतिवार को उसे जेल भी जाना पड़ा। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने मंगलवार को फिरोज और उसके भाई यासीन, शकील के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि फिरोज का उसके घर आना जाना था। शादी का झांसा देकर उसने चार साल तक उससे दुष्कर्म किया। बाद में शादी से मुकर गया। युवती ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में फिरोज की 27 मार्च को बरात होने का भी हवाला दिया था। 27 मार्च को फिरोज की जब बरात रवाना होती। इससे पहले सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरात रुकवा दी। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फिरोज को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। जांच में फिरोज का भाई यासीन और शकील धमकाने के आरोपी पाए गए। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, फिरोज की जहां बरात जानी थी। उस पक्ष के लोगों ने अपनी पुत्री की शादी वहीं के रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से कर दी। बृहस्पतिवार को लड़की पक्ष ने नगर में पहुंचकर शादी को लेकर दिए गए दहेज को लेकर नगर के कुछ प्रमुख लोगों को एकत्र कर एक स्थान पर पंचायत की। पंचायत के बाद फिरोज के लिए दिया गया दहेज का सामान दोनों पक्षों में वापस करने की सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed