फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर से बुलाकर ले गए दोस्तों पर बेटे की हत्या का आरोप

घर से बुलाकर ले गए दोस्तों पर बेटे की हत्या का आरोप

Thu, 22 Mar 2018 08:27 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
घर से बुलाकर ले गए दोस्तों पर बेटे की हत्या का आरोप
घर से बुलाकर ले गए दोस्तों पर बेटे की हत्या का आरोप
विज्ञापन

क्रासर...
एसपी को दी नामजद तहरीर, कार्रवाई की मांग
क्रासर...
धुलेड़ी के दिन नहर में डूबकर दो युवकों की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला (पीलीभीत)। धुलेड़ी के दिन दो मार्च की सुबह खटीमा (उत्तराखंड) के सत्रहमील चौकी क्षेत्र स्थित नहर में डूबकर दो युवकों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मझोला कस्बा निवासी मृतक शशांक वर्मा के पिता ने मामले को हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। घर से बुलाकर ले गए दो दोस्तों के खिलाफ नामजद पत्र देकर एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

एसपी को दिए शिकायती पत्र में मृतक के पिता रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि दो मार्च की सुबह करीब 11 बजे उनके बेटे शशांक को उसके दो दोस्त घर से रंग खेलने जाने की बात कहकर उनकी स्कूटी से ले गए थे। दोपहर तक जब शशांक घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने तलाश शुरू कर दी। सत्रहमील के पास नहर पर पहुंचने पर घटना का पता लगा। आरोप यह भी लगाया कि जब वह पहुंचे तो शशांक को घर से ले जाने वाले दोनों युवक स्कूटी की डिग्गी तोड़ रहे थे और उनको देखकर भाग निकले। इसके बाद से दोनों युवक किसी तरह की बातचीत करने से बच रहे हैं। उन्होंने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी कलानिधि नैथानी ने मझोला चौकी प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed