{"_id":"5aad34794f1c1bc0758b610d","slug":"201521300601-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बन गए लेखपाल, ससुरालियों को चाहिए कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति बन गए लेखपाल, ससुरालियों को चाहिए कार
Updated Sat, 17 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाक्स............
पति बन गया लेखपाल, ससुरालियों को चाहिए कार
मांग पूरी में असमर्थता जताने पर विवाहिता को किया बेघर
जहानाबाद पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शादी के बाद पति की लेखपाल पद पर नौकरी लगते ही जहानाबाद क्षेत्र की एक विवाहिता से ससुरालियों ने कार की मांग शुरू कर दी। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद जब वह मायके आकर रहने लगी तो 11 फरवरी को मायके में पहुंचकर मारपीट की। तहरीर मिलने पर शनिवार को जहानाबाद पुलिस ने पति समेत नौ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला पुरैना की रहने वाली शोभारानी पुत्री बाबूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2017 को क्योलड़िया (बरेली) के गांव पनवड़िया निवासी दीपक से हुई थी। उस समय दीपक बेरोजगार था। शादी के कुछ दिन बाद पति दीपक की लेखपाल पद पर नौकरी लग गई। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल वालों ने दहेज में 50 हजार रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी करने में जब परिवार वालों ने असमर्थता जताई, तो ससुरालियों ने जनवरी माह में पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में की जा रही मांग को पूरा करने का दबाव बनाते रहे।
आरोप है कि 11 फरवरी 2018 को ससुराल वाले उसके मायके आए और मारपीट की। एसओ रूम सिंह बघेल ने बताया कि तहरी के आधार पर आरोपी पति दीपक, चचिया ससुर देवकी नंदन, प्रेमराज, चचिया सास देव कुमारी, ऊषा देवी, मुन्नी देवी, नंदोई प्रेमचंद, शिवनंदन और ननद मुन्नी समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।