{"_id":"6a9db605b9df7eacdb0afb34","slug":"ex-serviceman-defrauded-of-10-lakh-in-cyber-scam-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-148063-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व सैनिक से 10 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व सैनिक से 10 लाख की साइबर ठगी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी पूर्व सैनिक को पेंशन का कार्ड बनाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर लिया और 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। पूर्व सैनिक ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने साइबर ठगों के खाते में चार लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।
मोहल्ला सिविल लाइन निवासी पूर्व सैनिक बच्चन सिंह (89) एक सितंबर को पेंशन न आने पर मोबाइल से चेक कर रहे थे। इसी बीच साइबर ठग का उनके पास फोन आया। उसने पेंशन न आने के बारे में चर्चा की और कहा कि वह पेंशन कार्ड बनवा देंगे। इससे हर माह एक तारीख को समय से पेंशन आ जाएगी। पूर्व सैनिक उसके झांसे में आ गए।
साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी। इसका लिंक खोलते ही साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पूर्व सैनिक ने तीन सितंबर को मामले की शिकायत पुलिस लाइन स्थित साइबर थाने में की। इसके बाद वह पांच सितंबर को फिर साइबर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
साइबर थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि साइबर ठगों ने अधिकांश खातों से रुपये निकाल लिए हैं। कुछ खातों में चार लाख रुपये होने पर उसे होल्ड करा दिया गया है। विवेचना की जा रही है।