फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth from Shamli climbs mobile tower; comes down after hours of persuasion.

Saharanpur News: मोबाइल टावर पर चढ़ा शामली का युवक, घंटों समझाने के बाद उतरा

Mon, 07 Sep 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Youth from Shamli climbs mobile tower; comes down after hours of persuasion.
मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को समझाती जनकपुरी पुलिस। स्त्रोत-वीडियोग्रैब
-थाना जनकपुरी क्षेत्र में सपना पुल के पास का मामला, परिवार से नाराजगी पर उठाया कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवार से नाराज एक युवक शनिवार शाम जनकपुरी क्षेत्र में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। शामली निवासी विफुल शर्मा को पुलिस ने घंटों समझाने के बाद सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को खाना खिलाकर उसकी काउंसिलिंग भी की।
विफुल अपने भाई के पास सहारनपुर आया हुआ था, जो यहां नौकरी करता है। शनिवार शाम वह सपना पुल के पास एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर की ऊंचाई पर देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा ने युवक से बातचीत शुरू की। काफी देर तक समझाने और लगातार संवाद के बाद युवक शांत हुआ। पुलिस ने उसे स्वयं नीचे उतरने के लिए राजी किया।
विज्ञापन

नीचे उतरने के बाद पुलिसकर्मी विफुल को थाने लेकर गए। थाने में पुलिस ने उसे खाना और जूस दिया। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग की गई और परिवार से जुड़ी समस्याओं को लेकर समझाया गया। पुलिस ने विफुल के भाई को भी थाने बुलाया। पुलिस के अनुसार युवक अपने साथ पानी की बोतल भी ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्जन
पारिवारिक कारणों के चलते युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था, जिसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक को उसके भाई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



-मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed