{"_id":"5a566ce74f1c1b191b8b45f4","slug":"201515613415-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनकर राख हुई कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनकर राख हुई कार
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
हाईवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी में अचानक आग का गोला बनकर कार जल गई। कार मालिक ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मार्ग पर आवागमन करीब एक घंटे तक बंद रहा।
ग्राम बाघू निवासी बालेश्वर दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह दिल्ली से अपनी कार में सवार होकर ग्राम बाघू लौट रहा था। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम हसनपुर मसूरी के समीप पहुंचा, तभी अचानक कार में आग लग गई और कार आग का गोला बनकर धूं धूं कर जलने लगी। कार मालिक बालेश्वर ने कार से कूदकर जान बचाई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच और मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कराया। कुछ देर बाद दमकल कर्मी जयप्रकाश सिंह, अमरजीत सोम आदि मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। कार जल गई। कार में लगी आग के बुझने पर मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।