{"_id":"596371314f1c1b39528b46d8","slug":"201499689265-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में घायल व्यापारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में घायल व्यापारी की मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूरनपुर रोड पर बिठौरा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए मछली व्यापारी अजयपाल (30) पुत्र द्वारिका प्रसाद की मौत हो गई। इलाज के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में व्यापारी ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों से सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गजरौला थाना क्षेत्र के अटकोना गांव निवासी अजयपाल मछली का कारोबार करते थे। शनिवार देर शाम पीलीभीत में काम निपटाकर बाइक से घर के लिए निकले। पूरनपुर रोड पर बिठौरा गांव के पास पहुंचते ही रॉग साइड से आ रहे बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको बरेली के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह व्यापारी की मौत हो गई। परिवार वाले शव लेकर गजरौला पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर गजरौला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। व्यापारी अजयपाल की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। वह दो भाई थे। एक भाई गोधनलाल की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। बुजुर्ग माता पिता दोनों बेटों को खोकर बदहवाश है। उधर व्यापारी की कच्ची गृहस्थी भी बिखर गई। उसके चार बेटी प्रार्थना (5), नंदिनी (4), पायल (3), गुड़िया (1) हैं। जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी पत्नी राजरानी के कांधों पर आ गई है।