{"_id":"5c8550c3bdec2214422f9db6","slug":"191552240835-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से चोर समेट ले गए नकदी-जेवरात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से चोर समेट ले गए नकदी-जेवरात
विज्ञापन
पूरनपुर। एक रात में चोरों ने तीन मकानों में घुसकर नकदी-जेवरात समेट लिया। रविवार सुबह जागने पर परिवार वालों को बिखरा सामान देख घटना की भनक लगी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
मोहल्ला साहूकारा में निवासी बाबू बख्श के मकान में चोर छत के रास्ते घुसे। उनकी दोनों बेटी कमरे में सो रही थी, जबकि वह बरामदे में बेटे संग सोए थे। मकान में प्रवेश करने के बाद चोर कमरे में चले गए और सामान खंगाला। यहां से चोर सोने की झुमकी, पेंडेंट, आठ हजार रुपये समेट ले गए। इसके बाद पड़ोस के ही शमशुद्दीन के मकान में पहुंचे। यहां भी मकान में छत के रास्ते ही प्रवेश किया। यहां से चोर साढ़े 22 हजार रुपये और छिटपुट सामान ले गए। इसके बाद पड़ोसी फरचंद के मकान में भी प्रवेश किया। उसके यहां से चोर डेढ़ हजार रुपये और सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह जागने पर घटना का पता लगा। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।