{"_id":"6aa9a454509c69e59e0fb5c4","slug":"theft-worth-lakhs-from-two-houses-in-the-faizganj-behta-area-badaun-news-c-123-1-bdn1037-173175-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैजगंज बेहटा क्षेत्र में दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैजगंज बेहटा क्षेत्र में दो घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खेड़ादास गांव के निवासी सतेन्द्र के मकान मे लगा कुमल। संवाद
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दो गांवों में घटनाएं कर चोर दो घरों से लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। चोरों ने खेड़ादास और गन गोली गांव में गांव के बाहरी छोर पर बसे लोगों के मकानों को निशाना बनाया।
खेड़ादास निवासी सतेंद्र पुत्र कल्लू दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं। इस कारण उनका मकान अक्सर बंद रहता है। शनिवार को वह घर लौटे थे, क्योंकि भतीजी की शादी की बातचीत चल रही थी। सोमवार रात खाना खाकर परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। मकान के एक कमरे में संदूक, अलमारी, कुठिया आदि में सामान रखा था। देर रात चोरों ने उसी कमरे में कुमल लगाया और अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर उसमें रखा सोने का पैंडल, अंगूठी, पाजेब, झाले समेत करीब एक लाख रुपये के जेवर के अलावा फूल-पीतल के बर्तन, नए कपड़े चोरी कर ले गए।मंगलवार सुबह जागने पर घटना का पता चला तो परिजनों के होश उड़ गए।
इसी तरह गनगोली गांव में महिपाल पुत्र दयाराम के घर में भी कुमल लगाकर चोरी की गई। लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। सूचना पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच। पीड़ितों ने चोरी की तहरीरें दे दी हैं।
विज्ञापन
उधर, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि चोरी की घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है। जल्द की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।