फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The Board will also conduct practical examinations for Science and Home Science at the high school level.

Budaun News: राजा की सीकरी के बाद बैरमाई गांव में स्कूल की जमीन पर आंबेडकर प्रतिमा लगाने का प्रयास

Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The Board will also conduct practical examinations for Science and Home Science at the high school level.
बिल्सी। बिसौली तहसील के राजा की सीकरी गांव में सरकारी भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के बवाल की चिंगारी अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुई कि मंगलवार रात बिल्सी थाना क्षेत्र के बैरमाई गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। कुछ लोगों ने बिना अनुमति ग्राम समाज इंटर कॉलेज के सामने स्कूल की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के प्रयास किया। इसकी सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्कूल की जमीन पर प्रतिमा लगाने के संबंध में हिरासत में लिए गए दो युवकों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि प्रतिमा लगाने के पीछे किसकी भूमिका थी और इसके लिए अनुमति ली गई थी या नहीं। बताते हैं कि गांव के कुछ लोगों ने कई दिन पहले प्रतिमा रखने की तैयारी की थीं लेकिन प्रतिमा लगने से पहले शोर मच गया।
विज्ञापन

इस मामले में कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। बता दें कि पिछले माह में राजा की सीकरी में बिना अनुमति ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा लगाने को लेकर बवाल हो गया था, प्रतिमा लगाने से रोके जाने पर कुछ अराजक तत्वों ने महिलाओं और बच्चों को आगे कर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों पर पथराव कर दिया, एक दर्जन सरकारी गाड़ियां तोड़ डाली थीं। इस मामले की चिंगारी अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण


राजा की सीकरी बवाल में 16वीं गिरफ्तारी, नामजद आरोपी घर से पकड़ा
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के राजा की सीकरी गांव में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हरवेंद्र उर्फ महावीर सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी राजा की सीकरी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। राजा की सीकरी गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में घटना से जुड़े आरोपियों में खलबली मची हुई है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed