फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Love started bloodshed in Kinauni

Muzaffarnagar News: किनौनी में प्यार से शुरू हुआ खून-खराबा

Wed, 16 Sep 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Love started bloodshed in Kinauni
मुजफ्फरनगर। एक खाप, दो परिवार, एक का बेटा और दूसरे की बेटी। युवक-युवती के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। एक गोत्र होने के कारण सामाजिक तरीके से प्रेम की मंजिल मिलना दूर की बात थी। यह जानते हुए दोनों ने अपनी मंजिल पाने के लिए घर छोड़ दिया। उन्हें नहीं पता था कि उनके इस कदम से दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो जाएगी। सुलह के लिए खाप के चौधरी भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की मौजूदगी में पंचायत हुई। गणमान्य लोगों ने प्रयास शुरू किए लेकिन नतीजा आने से पहले ही धधकती रंजिश ने एक जिंदगी को लील लिया।
विज्ञापन

शाहपुर थाने के गांव किनौनी निवासी सुभाष बालियान के पास छह बीघा जमीन और दो बेटे सागर व आकाश हैं। आकाश का गांव की ही रहने वाली शहर के कॉलेज से कानून की द्वितीय वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों 17 अगस्त को घर छोड़ कर चले गए। पुलिस दोनों को सोरम गेट से तलाश कर वापस लाई लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। बयान के बाद युवती को सहारनपुर नारी निकेतन भेज दिया था।
विज्ञापन

अपहरण के आरोप में युवक को जेल भेजा था। दोनों परिवारों में सुलह, युवक-युवती को समझाने को लेकर रविवार को गांव में पंचायत हुई। भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत भी शामिल हुए थे। निर्णय लिया गया कि दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग अपने बच्चे को जाकर समझाएंगे। यदि वह मानते हैं तो सही, अन्यथा उन्हें उनकी मर्जी पर छोड़ते हुए गांव से दूर रहने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा था कि एक ही खाप के गांव में सभी भाई बहन होते हैं। आपस में रिश्ते-नाते नहीं होते। दोनों परिवार अपने बच्चों को समझाएं। शांति समझदारी से काम लें।

इनसेट
जिद छोड़ने के लिए तैयार था आकाश
पंचायत के निर्णय के अनुसार दोनों पक्षों के लोग सोमवार को युवक और युवती से मिले। मृतक सुभाष के बेटे सागर ने बताया कि उसका भाई मान गया था लेकिन उसने एक बार युवती से बात करने की बात कही थी, जबकि युवती नहीं मानी थी। संभवत: युवती के न मानने के बाद उसके परिजनों ने गुस्सा होकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।
--इनसेट
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
घटना का वादी सागर बताता है कि उसके भाई और युवती को पुलिस ने तलाश लिया था। विवेचक को युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिए थे। विवेचक ने उसके कोर्ट में बयान भी नहीं कराए थे। इससे पहले ही आरोपी पक्ष से साज खाकर उसके भाई को अपहरण की धारा में जेल भेज दिया, जिस कारण अभी वह जेल में ही बंद है।



रविवार को पंचायत में दी धमकी...मंगलवार को हत्या
मुजफ्फरनगर। दोनों पक्षों के बीच गांव किनौनी में सुलह के लिए पंचायत बुलाई गई। आरोप है कि युवती के भाई शुभम ने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पंचायत में ही सरेआम मारने की धमकी दी थी। धमकी दिए हुए मंगलवार को तीसरा दिन ही था कि आरोपी युवक ने आकाश के पिता सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक के बेटे वादी सागर ने रिपोर्ट में अपने भाई के प्रेम प्रसंग में घर से जाने से लेकर जेल जाने तक का पूरा मामला लिखा है। साथ ही लिखा, जो पंचायत हुई थी उसमें उसने व उसके पिता ने पंचायत का ही समर्थन किया था लेकिन युवती का भाई शुभम उर्फ हरिओम व पिता सतेंद्र, खानदानी ताऊ उदल गुस्से में थे। उसे, उसके भाई व पिता सुभाष को सरेआम मारने की धमकी दे रहे थे।

इनसेट
पुलिस को इस तरह बताई गई वारदात
वादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे उसके पिता गांव से साइकिल पर शामली रोड मुजफ्फरनगर में अवधेश लाला की फैक्टरी में नौकरी पर जा रहे थे। जब वह पीनना तिराहा बाईपास से मुजफ्फरनगर की ओर थोड़ा आगे चले तो पीछे से तीन बाइक पर आए शुभम उर्फ हरिओम, उदल व उसके दो पुत्र विमल उर्फ कुक्की, बंटी व रिश्तेदार शुभम उर्फ छोटन ने उसके पिता को घेर लिया। आरोप है कि विमल उर्फ कुक्की, शुभम उर्फ छोटन ने उसके पिता के हाथ पकड़ लिए और उदल के कहने पर शुभम उर्फ हरिओम ने तमंचे से गोली मार दी। इसी बीच वादी मुजफ्फरनगर से गांव की ओर बाइक पर अपने साथी किनौनी निवासी उज्ज्वल के साथ मौके पर पहुंचा। उसने शोर मचाया तो शुभम उर्फ हरिओम ने उन पर फायरिंग की। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।


-किनौनी में पुलिस तैनात, आकाश को नहीं मिला पैरोल
वादी सागर ने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार के समय आकाश को जेल से पैरोल पर लाने की मांग की थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उधर, गांव में पुलिस तैनात की गई है। वादी सागर का कहना है कि आरोपियों ने पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी थी। उसे और परिजनों को जान का खतरा है, अब उन्हें भी सुरक्षा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed