{"_id":"6aa9a351faaf0be7ee0c2ec7","slug":"young-woman-injured-in-tractor-trolley-collision-dies-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-978266-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल युवती की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में सिहानी रोड पर 11 सितंबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हुई युवती की 14 सितंबर की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा नगर निगम कार्यालय के पास हुआ था। गंभीर रूप से घायल युवती का गुरुग्राम के अस्पताल में उपचार चल रहा था। मामले में युवती के पिता मनोज त्यागी ने नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है।
एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सिहानी के मोहल्ला सद्दीक नगर निवासी मनोज त्यागी के मुताबिक 11 सितंबर को उनकी दोनों बेटी काजल त्यागी और तनिषा त्यागी ई-स्कूटी पर घर से लाइब्रेरी जा रही थीं। जब दोनों सिहानी रोड पर नगर निगम कार्यालय के पास पहुंचीं बो डीपीएस की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे दोनों बेटियां घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए यशोदा अस्पताल ले जाया गया। काजल को हल्की चोटें आईं, जबकि तनिषा की हालत गंभीर थी और उसे गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे उसकी की मौत हो गई। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि शिकायत के आधार पर 15 सितंबर को केस दर्ज कर लिया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन