फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Canter hits bike; youth's leg broken.

Gurugram News: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक का पैर टूटा

Wed, 16 Sep 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Canter hits bike; youth's leg broken.
गुरुग्राम। पटौदी-बासलांबी मार्ग पर जमालपुर स्थित अमेजन कंपनी के पास एक तेज रफ्तार टाटा कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक युवक का पैर टूट गया और हाथ में गंभीर चोटें आईं। हादसे में चालक की पत्नी को भी चोटें आई है। बाइक पर सवार उनका मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। बिलासपुर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कन्नौज निवासी राम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बासलांबी गांव में किराये पर रहते हैं। 11 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपनी पत्नी पूजा और छह साल के बेटे दक्ष के साथ बाइक से पटौदी से बासलांबी लौट रहे थे। जब वे जमालपुर में अमेजन कंपनी के सामने पहुंचे, तो कंपनी के एक टाटा कैंटर के चालक ने गाड़ी को गलत दिशा और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed