फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Three more accused arrested in shooting murder case.

Gurugram News: गोली मारकर हत्या मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in shooting murder case.
आरोपियों से अवैध हथियार बरामद, 10 सितंबर को हुई थी हत्या
विज्ञापन

नंबर गेम- 8 आरोपी अब तक मामले में धरे

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई रोड पर 39 वर्षीय महेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितिन उर्फ काला (19), नितिन गुप्ता उर्फ पव्वा (19) और गौरव उर्फ काला (24) के रूप में हुई है। नितिन उर्फ काला और नितिन गुप्ता उर्फ पव्वा को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गौरव उर्फ काला को 13 सितंबर को देवीलाल कॉलोनी से पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


यह वारदात 10 सितंबर 2026 को कृष्णा नगर के पास एन.के. फैक्टरी के नजदीक हुई थी। पुलिस को रवि नगर के पास एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर जांच शुरू की। अपराध शाखा सेक्टर-10 और 40 की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि नितिन उर्फ काला और नितिन गुप्ता उर्फ पव्वा ने आरोपी पर्नव के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार गौरव से लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed